
बिहार के सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी (भामपा) - प्रदेश संयोजक
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
रामगढ़वा: बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी भामपा और सदस्यता अभियान भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। उक्त बातें बिहार प्रदेश संयोजक अब्बास अली ने शुक्रवार को कही।
उन्होंने कहा कि बिहार के कुछ जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। अब बाकी जिलों में जिलाध्यक्ष का चयन होना बाकी है। जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें पार्टी जॉइन करना है उनका मेरे पार्टी में स्वागत है। प्रदेश संयोजक ने अपना नम्बर भी जारी किया जिस पर सीधे प्रदेश संयोजक से बात कर सकते हैं और पार्टी जॉइन कर सकते हैं।
7909080470 इस नम्बर पर प्रदेश संयोजक से सीधे सम्पर्क किया जा सकता है। वहीं कार्यालय का भी नम्बर 9304671418 जारी किया गया है।
रामगढ़वा से अफज़ल आलम की रिपोर्ट