
मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
बुधवार, 15 जुलाई 2020
मोतिहारी: बिहार सरकार के कला, संस्कृति व युवा विभाग मंत्री प्रमोद कुमार मंगलवार को सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया की झिटकहियां, बहुअरी गाँव पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित हो चुका है। इस गांव में दुधौरा, तिलावे, पसहा, आदि कई छोटी नदी बंजरिया प्रखंड, छौरादानों प्रखंड होते झिटकहियां में प्रवेश करती हैं। यह पानी बूढ़ी गंडक सिकरहना में जाता है। यह बाढ़ का पानी बहुआरी, झिटकहिया के बाद लखौरा के अजगरवा, नौरंगिया, तियर नदी द्वारा बरवा, कटहां, रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी, अमर छतौनी आदि में पानी बढ़ने से प्रवेश करता है। और इस प्रकार धीरे धीरे मोतीहारी के सभी इलाका में पानी आ जाने से बाढ़ प्रभावित हो जाता है।
सरकार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी बाढ़ संभावित बाढ़ प्रभावितों का खाता चिन्हित कर लिया गया है, इस आपदा की घड़ी में सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। साथ में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता, कन्याभियंत, स्थानिय जनता ओम प्रकाश सिंह, योगेंद्र प्रसाद, चंदेश्वर सहनी, राजकिशोर सहनी, लंगट साह, गजेंद्र साह, नगीना सहनी, माननीय मुखिया अखिलेश सिंह, मुखिया पति अरविंद सहनी, एवं अन्य जनता उपस्थित थे।
रिपोर्ट- रामप्रकाश शर्मा