
नगर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह की याद में शोक सभा का आयोजन
रविवार, 13 सितंबर 2020
चकिया (Chakia): पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव ने पिपरा विधानसभा के चकिया नगर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह के मृत्यु पर एक शोक सभा का आयोजन भाजपा चकिया नगर मंडल के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें माननीय विधायक श्याम बाबू यादव स्वर्गीय नीरज सिंह जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्री यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज सिंह चकिया सहित पिपरा विधानसभा के युवाओं में अच्छी पैठ थी उनकी उनकी कमी सभी को खल रही है और भाजपा परिवार उनके सुख शांति परिवार के साथ खड़ी है। शोक सभा में रोहित सिंह, रंजीत गुप्ता ,सुधीर मिश्रा अजय उपाध्याय, लखिंद्र राम, नीरज यादव ,मनीष गुप्ता, संदीप सुलतानिया, आदिल, अरशद, साहिल सहित देवदत्त एवम भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट