
इस बार भी टिकट से वंचित होने पर बागी बने पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा
चकिया (Chakia): हम एनडीए में थे अभी भी है और आगे भी एनडीए में ही रहेंगे। पीपरा विधान सभा क्षेत्र के लोगों के मांग और विशेष अनुरोध पर उन्होंने पीपरा विधान सभा से निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उक्त बातें गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित चकिया विवाह भवन के सभागार में कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विधान सभा क्षेत्र में चार सौ पचासी करोड़ खर्च कर पूरे विधान सभा क्षेत्र का विकास किया। कहा कि उन्होंने नगर के विकास के लिए जो राशि चकिया व मेहसी नगर पंचायत में दिया था। वह आज तक खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि दोनों नगर पंचायत में उन्होंने जो राशि दी थी उसके बाद वर्तमान विधायक ने कोई भी राशि नगर पंचायत में नहीं दे पाए है।
उन्होंने कहा कि राशन किराशन में गरीबों के हकमारी जो बीते पांच सालों में हुई है उनके कार्यकाल में यह स्थिति नही थी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे इसी क्षेत्र से विधायक बने और मंत्री भी बनकर लोगों की सेवा की और वे आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में आगामी 13 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने की घोषणा की।मौके पर विधान परिसद सदस्य कृष्णार्जुन कुशवाहा, चकिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह कुशवाहा, मेहसी प्रखंड अध्यक्ष ताजुल हक ताज, तेतरिया प्रखंड अध्यक्ष भिखारी प्रसाद, प्रदेश महासचिव प्रभु नरायण सिंह, नगर अध्यक्ष चकिया संजय मोदी, समाज सेवी लक्षन देव सिंह, समाज सेवी सुभाष गुप्ता, पूर्व प्रमुख विश्वनाथ पासवान, सत्यनरायण प्रसाद, सुनील यादव, टुन्ना पाठक, भूषण कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा सहित विधान सभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडो के सभी चालीस पंचायतों के जदयू के पंचायत अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट