
प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
चकिया (Chakia): राष्ट्रीय जन मोर्चा के तत्वधान में रविवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 190 वीं जयंती लोगों ने धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम एनएच 28 के इमादपट्टी गांव के समीप स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप परिसर में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के तैल चित्र पर लोगों ने फूलमाला चढ़ा कर उनकी जयंती मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक उपेन्द्र सिंह ने की जबकि संचालन प्रधान महासचिव पारसनाथ अम्बेडकर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18वीं शताब्दी में उन्होंने गरीबों, महिलाओं सहित समाज के कमजोर वर्ग को शिक्षा देकर उनको मजबूत बनाने की ओर अथक परिश्रम कर समाज को मजबूत किया। वक्ताओं ने देश के सभी जिला मुख्यालय में सावित्री बाई फुले की प्रतिमा लगाने, उनके जन्मदिन 3 जनवरी पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग सरकार से की। वही वक्ताओं ने गांव में सावित्री बाई फुले पाठशाला व पुस्तकालय खोलने की पहल की। जिसे सभी ने एकमत से सराहना की।
कार्यक्रम का सम्बोधन प्रोफेसर जिनिस लाल, सेवानिवृत बैंक शाखा प्रबंधक प्रभु बैठा, प्रोफेसर बिंदा राम, भिखारी गिरी, लखराज मुखिया, रामकृष्ण कुशवाहा, ध्रुव नारायण प्रसाद ने किया। मौके पर मोतीलाल मालाकार, बैधनाथ भगत, वीरेंद्र भगत, देव पूजन चौधरी, विजय कुमार मालाकार, पुनदेव पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट
0 Response to "प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई"
टिप्पणी पोस्ट करें
आप अपना सुझाव यहाँ लिखे!